कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) बिच्छू बूटी से आप ने चटनी और चाय बनाने में इसका इस्तेमाल होने की बात तो सुनी होगी, लेकिन अब कल्लू की महिलाएं बिच्छू बूटी से कपड़ा बनाने की भी तरकीब सीख रही हैं। डीआरडीए कल्लू के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण संगठन की महिलाओं को बिच्छू बूटी से कपड़ा बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। देश में इससे पहले उत्तराखंड में बिच्छू बूटी से कपड़ा बनाने का काम शुरू हुआ है और उसके बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बिच्छू बूटी से कपड़ा बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर महिलाओं को बाकायदा उत्तराखंड के ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कुल्लू के जिला परियोजना प्रबंधक संजय ठाकुर ने जानकारी देते बताया कि स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण संगठन की महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है और आगे यह कार्यक्रम निरंतर जारी है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
