किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) किन्नौर जिला के यूला कंडा की ऊंचाई समुद्रतल से 12778 फुट है। इस स्थान पर हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यताओं के अनुसार महाभारत काल में पांडवों को मिले अज्ञातवास के दौरान उन्होंने कई दिन इस स्थान पर बिताए थे। उसी दौरान उन्होंने इस स्थान पर एक प्राकृतिक झील के बीचोंबीच कृष्ण मंदिर का भी निर्माण किया था। सदियों से आज तक भी यह मंदिर हिंदू धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस पर्व की मान्यता को देखते हुए राज्य सरकार ने भी पिछले करीब एक दशक से इसे जिला स्तरीय पर्व का दर्जा दिया है। भागवेन मंदिर कमेटी यूला के अध्यक्ष दिवान सिंह नेगी ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारी संख्या में लोग मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस वर्ष डीसी किन्नौर ने स्वयं मंदिर दर्शन के दिन पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ पाए, लिहाजा तहसीलदार निचार की मुख्यातिथि के रूप में भेजा।
Breakng
- अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
- नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
- कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
- पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
Friday, June 12
