शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल में परिवहन विभाग के 12 बेरियर है। हर बैरियर पर परिवहन विभाग यह सिस्टम स्थापित करेगा। विभाग द्वारा 1.50 करोड़ की लागत प्रदेश के सभी ट्रांसपोर्ट बैरियर पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसमें यदि कोई भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघना करता है। जैसे वाहन तेजी से चला रहा है, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया है या टैक्स अदा नहीं किया या फिर परमिट नहीं है। ऐसे में वाहन चालक का ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा। यह जानकारी बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने सचिवालय में पे्रस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट बैरियरर्ज ऑटोमैटिक प्रणाली को स्थापित करने लिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिोनिक डिवेलपमेंट कारपोरेशन को 1.50 करोड़ की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि सरकार के राजस्व का बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग व एचआटीसी में बहुत से नए आयाम स्थापित किए हैं। अभी तक परिवहन विभाग पांच महीनों में 323 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर चुका है। विभाग का टारगेट 775 करोड़ निर्धारित किया है। एचआरटीसी को पांच क्रेन खरीदने के लिए एक करोड़ 75 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा निगम ने 250 पुरानी हटा दी है और इनकी जगह पर 256 बसें नई खरीदी हैं।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
