Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»आयुष्मान भव: अभियान के तहत 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन – उपायुक्त अपूर्व देवगन
    चंबा

    आयुष्मान भव: अभियान के तहत 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन – उपायुक्त अपूर्व देवगन

    By Himachal VartaSeptember 8, 2023
    Facebook WhatsApp
    चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत ज़िला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा । वे आज अभियान के सफल कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।  उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी निकायों में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की सैचुरेशन हासिल की जाएगी। इसके साथ स्वच्छता का व्यापक संदेश देने के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई की जाएगी । रक्तदान शिवर का आयोजन तथा अंगदान के महत्व को लेकर जनसाधारण में जागरूकता गतिविधियां एवं शपथ का आयोजन भी इस दौरान होगा । साथ में उपायुक्त ने यह भी कहा कि हर गांव तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुगम बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य रहेगा । अपूर्व देवगन ने अभियान की रूपरेखा पर समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग के ज़िला अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के निर्देश जारी किए । उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं आयुष्मान भारत, हिम केयर, सहारा योजना का पूर्ण रूप से जनसाधारण तक लाभ सुनिश्चित बनाने को लेकर प्रभावी प्रचार व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि लैक ऑफ़ अवेयरनेस के कारण गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति सहारा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने चाहिए । बैठक में कार्यवाही का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी ने किया । बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. अशोक कौशल, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण, जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर सहित विभिन्न खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.