Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»उपायुक्त पैदल चलकर पहुंचे रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव*
    शिमला

    उपायुक्त पैदल चलकर पहुंचे रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव*

    By Himachal VartaSeptember 9, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव का दौरा किया। उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्र तक आधा सफर पहले पिकअप में तय किया और उसके पश्चात लगभग 2 घंटे पैदल चलकर सुरु गांव पहुंचे।उल्लेखनीय है कि सुरु गांव में भूमि धंसने की खबर सामने आई हैं जिन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने आज उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर निशांत तोमर और अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। भूमि धंसने से कुछ मकानों और जमीन को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए और ग्राम पंचायत को पंचायत क्षेत्र के सभी रास्तों को दुरुस्त करने को कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने क्षेत्र में बानी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन को बाधित मार्ग को भी खोलने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आने जाने की सुविधा हो सके। उन्होंने परियोजना प्रबंधन को तकनीकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके। आदित्य नेगी ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे भूमि धंसाव की जांच के लिए भूवैज्ञानिकों से सर्वे करवाया जाएगा जिसके लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.