कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू पुलिस ने चिट्टे के साथ एक हरियाणा के व्यक्ति को धर दबोच लिया है। यह युवक चिट्टा लेकर कुल्लू आया था। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान भेखली रोड में हरियाणा की गाड़ी को नियमानुसार चैक किया। इस दौरान गाड़ी में सवार व्यक्ति से 23 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक की पहचान 34 वर्षीय वजीर निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। हरियाणा निवासी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वहीं गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
