Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 18 सितम्बर तक मौसम खराब रहने की संभावना
    शिमला

    हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 18 सितम्बर तक मौसम खराब रहने की संभावना

    By Himachal VartaSeptember 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 18 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है। 14 से 16 सितंबर तक कुछ भागों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान नाहन में 49.1, सरहाली खड्डा बिलासपुर 33.4 व बिलासपुर केवीके में 23.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उधर, जगह-जगह भूस्खलन से चलते राज्य में अभी भी 60 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसके अलावा मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 27 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित थे। वहीं, आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं। आज भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान
    शिमला में न्यूनतम तापमान 16.4, सुंदरनगर 22.5, भुंतर 21.9, कल्पा 12.6, धर्मशाला 20.2, ऊना 23.2, नाहन 23.1, केलांग 11.3, पालमपुर 18.5, सोलन 20.7, मनाली 17.4, कांगड़ा 22.6, मंडी 22.3, बिलासपुर 25.2, चंबा 23.1, डलहौजी 13.2, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुफरी 15.3, कुकुमसेरी 11.7, नारकंडा 13.6, रिकांगपिओ 16.7, धौलाकुआं 26.0, बरठीं 24.0, मशोबरा 16.8, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 17.0 और देहरा गोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    इस मानसून सीजन में अब तक 10965 घरों को आंशिक नुकसान
    इस मानसून सीजन में 24 जून से 11 सितंबर तक 426 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 157 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 427 घायल हुए हैं। राज्य में 2575 घर पूरी तरह ढह हो गए हैं। 10965 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5797 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8678.59 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 165 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.