ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मैसर्ज़ ईवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 18 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 19 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अंब, 20 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 21 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर व एचआर के 180 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन रखी गई है। इसके अलावा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तथा मासिक वेतन 12 से 25 हज़ार रूपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
