Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का किया शुभारंभ
    ऊना

    उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का किया शुभारंभ

    By Himachal VartaSeptember 14, 2023
    Facebook WhatsApp
    ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     दिव्यांग युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी व नेशनल करियर सर्विस सेंटर के सहयोग से स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से संबंधित लगभग 400 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि कोई भी विद्यार्थी इस पुस्तकालय में आकर अपनी रूचि के अनुसार विषय की पुस्तकों को पढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी में सभी दैनिक समाचार व मैगज़ीन भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा लाइब्रेरी की मेंबरशिप लेकर लाइब्रेरी का लाभ उठा सकता है।
    राघव शर्मा ने बताया कि यह लाईब्रेरी ज़िला ऊना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी लाइब्रेरी है जो विशेषतः दिव्यांग युवाओं के लिए समर्पित है। डीसी ने कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरी से जहां विद्यार्थियों को यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी, वहीं क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह लाईब्रेरी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में काफी मददगार सिद्ध होगी।
    इसके उपरांत उपायुक्त ने नेशनल कैरियर सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की। नेशनल कैरियर सेंटर ऊना के प्रमुख रंजन चंगकाकोटी ने उपायुक्त को केंद्र में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं से अवगत करवाया जिसमें उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र में पांच निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण टेªड जैसे डेªस मेंकिंग, जनरल मैकेनिक, कंस्यूमर इलैक्ट्रोनिक्स, कम्पयूटर एप्लीकेशन व ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 14 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के दिव्यांग व्यक्ति जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत एवं उससे अधिक है उन्हें एक वर्ष की अवधि के लिए 2,500 रूपये प्रतिमाह छात्रवृति लाभ के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतू कोई न्यूनतम या अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नही की गई है।
    इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा, रेड क्रोस सोसाईटी के पैटर्न पीताम्बर जसवाल व सुरेंद्र ठाकुर, उपिन्द्र सिंह, शशि कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.