Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»उपायुक्त अपूर्व देवगन ने “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का किया शुभारम्भ
    चंबा

    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का किया शुभारम्भ

    By Himachal VartaSeptember 15, 2023
    Facebook WhatsApp
    चंबा  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उपयुक्त अपूर्व देवगन ने आज कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में आयोजित किसान जागरूकता शिविर में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत “मेरी पालिसी मेरे हाथ” के जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया । उपायुक्त ने उपस्थित पात्र किसानों को फसल बीमा के पॉलिसी दस्तावेज वितरित किए। इस दौरान उपायुक्त ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी पालिसी मेरे हाथ अभियान के दौरान 20 दिनों में जिला के सभी पात्र किसानों को फसल बीमा के दस्तावेज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने मक्की या धान की फसल के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाया हो और बैंक से ऋण लिया हो उनकी फसल का बीमा बैंक द्वारा कर दिया जाता है। परंतु जिन किसानों ने बैंक से ऋण नहीं लिया है वे किसान अपनी फसलों का बीमा स्वयं पोर्टल के माध्यम से या किसी भी लोक मित्र केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 15 जुलाई से पहले अभी तक 4452 किसानों ने अपनी मक्की व धान की फसल का बीमा करवाया है। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2021 के खरीफ मौसम में जिला के 4744 किसानों ने 7.18 लाख रूपये का प्रीमियम देकर अपनी मक्की व धान का बीमा पंजीकरण किया था और प्राकृतिक कारणों से हुए नुक्सान की भरपाई के रूप में इन किसानों को 20.64 लाख रूपये का मुआवजा दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत ही लाभकारी है। उन्होंने किसानों से आने वाले रवी मौसम की फसलों के लिए योजना का लाभ उठाने का भी आह्वान किया । किसान जागरूकता शिविर में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। शिविर में उप निदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने उपस्थित किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी और यहां पर उपस्थित सभी किसानों को नि:शुल्क मटर के बीज वितरित किये । इस मौके पर डॉ राजीव रैना, प्रधान बैज्ञानिक के अतिरिक्त डॉ राजीव मन्हास, उप मंडलीय भू संरक्षण अधिकारी, विषयबाद विशेषज्ञ (कृषि), डॉ शिवानी राणा सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.