Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के लिए जिला शिमला में होगा भर्ती शिविरों का आयोजन
    शिमला

    सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के लिए जिला शिमला में होगा भर्ती शिविरों का आयोजन

    By Himachal VartaSeptember 15, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़  )   भर्ती अधिकारी रीजनल ट्रेनिंग अकादमी बिलासपुर झबोला अर्पित रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इण्डिया लि0 रीजनल ट्रेनिंग अकादमी बिलासपुर द्वारा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला शिमला में 19 से 22 सितम्बर 2023 तक रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एसआईएस इण्डिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी द्वारा जिला में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 सितम्बर, 2023 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय टुटू, 20 सितम्बर को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय ननखड़ी, 21 सितम्बर को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय को बसंतपुर एवं 22 सितम्बर को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय छोहारा में अपने आवश्यक दस्तावेज सहित भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। भर्ती अधिकारी अर्पित रावत ने बताया कि सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर पद हेतु शारीरिक मापदंड लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी तथा उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच, वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा 90 किलोग्राम से कम एवं योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए रीजनल ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर हि0प्र0 भेजा जायेगा। इसके उपरांत उन्हें तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दी जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के बाद 16500 से 19000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अन्य भत्ते ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस, इन्क्रिमेंट पेंशन बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व रोजगार पहचान पत्र सहित साक्षात्कार के लिए पहुंचने का अनुरोध किया है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 7060179415 या 8558062252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.