Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के विकास कार्य को प्राथमिकता दें सभी विभाग – उपायुक्त
    ऊना

    चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के विकास कार्य को प्राथमिकता दें सभी विभाग – उपायुक्त

    By Himachal VartaSeptember 15, 2023
    Facebook WhatsApp
    ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों को सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता दें तथा निर्धारित समयावधि मे कार्यों को पूरा किया जाए ताकि मंदिर में आने वाले श्रधालुओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को इन विकास योजनाओं का लाभ मिल सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना व चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अध्यक्ष राघव शर्मा ने मंदिर न्यास के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए। राघव शर्मा ने कहा कि मंदिर न्यास चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास के लिए एक सुनियोजित प्लान के तहत कार्य कर रहा है जिसके तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई वाहनों के माध्यम से आवाजाही के साथ-साथ बेहतरीन शौचालय परिसरों तथा आरामदायक भवनों का निर्माण किया जा रहा है इसके अतिरिक्त मंदिर क्षेत्र चिंतपूर्णी के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में चिंतपूर्णी में निर्माणाधीन सीवरेज सिस्टम, पेयजल योजनाओं, ऑडियो विजुअल सिस्टम, माधो का टिला व पुराना बस अड्डा परिसरों में निर्माणाधीन परियोजनाओं, किन्नू में प्रस्तावित माता का भाग के अलावा मंदिर क्षेत्र के सौंदरीकरण से संबंधित कार्य सहित मंदिर न्यास चिंतपूर्णी से जुड़ी अनेक निर्माणाधीन परियोजनाओं की कार्य बारे विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ऊना ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़े लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर न्यास से जुड़े विकास कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें तथा इन्हें इसी वित्त वर्ष के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में विवेक महाजन एसडीएम अंब, अजय सिंह मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी मंदिर न्यास, इंजीनियर आरके जसवाल अधिशाषी अभियंता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अलावा लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.