Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»जुन्गा दशहरा मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
    शिमला

    जुन्गा दशहरा मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 15, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अक्टूबर माह में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा मेले जुन्गा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार कार्यालय जुन्गा में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दशहरा मेला के दौरान होने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। साथ ही मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या, दंगल तथा झांकियों के सुचारू संचालन हेतु स्थानीय प्रशासन, बिजली, जल शक्ति, पुलिस, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    निशांत ठाकुर ने मेले में स्थानीय जनता की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु निकटवर्ती पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी मेले के आयोजन में अपना सहयोग देने का आग्रह किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निशांत ठाकुर ने बताया कि जुन्गा का दशहरा मेला इस क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं बड़ा मेला है जिसमे भाग लेने के लिए न केवल स्थानीय जनता अपितु प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसलिए सभी लोगो और प्रशासन को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने मेला के दौरान सुचारू बस सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि दूर दराज से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मेला स्थल पर चिकित्सा सुविधा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए उन्होंने बताया की इस वर्ष लोगों की सुविधा के लिए अधिक संख्या में ई-टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी जिससे की गंदगी से बचा जा सके।
    इस बैठक में तहसीलदार जुन्गा परमानन्द रघुवंशी, नायब तहसीलदार रविंदर सिंह तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.