शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) शिमला जिले के पुलिस स्टेशन सुन्नी के तहत अनु में सतलुज नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 7 सितंबर को मशोबरा पुलिस चौकी में एक व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। मृतक की पहचान नरेश कपूर उम्र 36 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद निवासी तलाई डाकघर मशोबरा जिला शिमला के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद नरेश मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के सुन्नी सिविल अस्पताल लाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
