कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 24 से 30 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। विदेशों से आए सांस्कृतिक दलों का कार्निवाल होगा इसमें स्थानीय कलाकार भी भाग लेंगे। देवसदन कुल्लू में दशहरा उत्सव समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई। मुख्य संसदीय सचिव एवं दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष सुंदर ठाकुर की अध्यक्षता में दशहरा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सुंदर ठाकुर ने बताया कि सीएम सुक्खू ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था जिसमें विश्व के सभी देशों के राष्ट्र अध्यक्षों को दशहरा उत्सव में आने का निमंत्रण भेजा गया था। 18 देशों के राजदूत, राष्ट्र अध्यक्ष दशहरा में शामिल होने आ रहे हैं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की टीम भी दशहरा उत्सव में पहुंचेगी। इसके अलावा विदेशों से आए सांस्कृतिक दलों का कार्निवाल होगा इसमें स्थानीय कलाकार भी भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 24 से 30 अक्तूबर तक मनाया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कुल्लू दशहरा में कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम में वीआईपी गैलरी बनेगी। कलाकेंद्र की कुल क्षमता की 10 प्रतिशत सीटें 500 रुपये के टिकट में दी जाएगी। इसकी ऑनलाइन बुकिंग होगी।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
