चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) चम्बा जिला में शनिवार देर शाम पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जोकि कांगड़ा जिला के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चम्बा-भरमौर नैशनल हाईवे पर सिंधवा पुल के पास एक कार (एचपी 38एफ-3699) रावी नदी में गिर गई। हादसे के दौरान कार में सवार कांगड़ा जिला के खन्नी नूरपूर निवासी चरणजीत (43) पुत्र पूर्ण सिंह व जसूर के धमेटा रोड निवासी सुदेश कुमार पुत्र जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त दाेनों युवक मणिमहेश यात्रा से वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही गहरा पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
