ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये की राशि का चैक उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट किया। इसके अतिरिक्त महिला मंडल कुंगड़त की महासचिव सुरेश लता जोशी ने भी 11 हजार रूपये का चैंक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया। इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने अंशदान के लिए महिला मंडल कुंगड़त का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान आपदा प्रभावितों की मदद में अमूल्य हैं। इस अवसर पर प्रधान मनोरमा जोशी, महासचिव सुरेश लता जोशी व कोषाध्यक्ष रित्ता जोशी उपस्थित रहीं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
