शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली दालों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। कई डिपुओं में पिछले दो माह से ही दालों की किल्लत है। इस माह भी अब तक दालें नहीं पहुंची हैं, जबकि महीना आधा बीत चुका है। अभी स्थिति यह है कि कई जगह इक्का-दुक्का दालें मिल भी रही हैं। अब तक प्रदेश में 32,000 क्विंटल दालों की आपूर्ति हो सकी है। 22,000 क्विंटल आपूर्ति बाकी है। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम ने इस माह के लिए 54,000 क्विटंल दालों की आपूर्ति की मांग की है। बताया जा रहा है कि पिछले माह दालों के टेंडर देरी के चलते आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है। निगम का कहना है कि 25 सितंबर तक डिपुओं में दालों की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। बता दें कि सूबे में साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 12 लाख परिवार बीपीएल, अंत्योदय और एनएफएसए से संबंध रखते हैं। जबकि सात लाख परिवार एपीएल की श्रेणी में आते हैं। अभी राशन कार्ड धारकों को डिपुओं से उड़द, मलका और चने की दाल मिल रही है। दालों का संकट अगस्त से चल रहा है। हालांकि सरकार ने बैकलॉग देने की बात भी कही, लेकिन इस माह का कोटा भी अब तक कई परिवारों को नहीं मिल सका है। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक रामकुमार गौतम ने बताया कि सूबे में दालों की सप्लाई शुरू हो गई है। 25 सितंबर तक प्रदेश के सभी डिपुओं में आपूर्ति हो जाएगी। प्रदेश में 54,000 क्विंटल दालों की सप्लाई में से 32,000 क्विंटल की आपूर्ति हो चुकी है।
Breakng
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
- 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
Wednesday, June 3
