श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जनपद के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने गांव रजाना के समीप एक टिप्पर (एचपी-71ए- 1142) रात करीब 10 बजे माइना से रजाना की तरफ जा रहा टिप्पर देखते ही देखते खाई में लुढ़क गया।ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया। मुख्य सड़क से नीचे ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद टिप्पर हीरा सिंह की पशुशाला के ऊपर रुका। जिससे पशुशाला में बंधी मवेशियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान देवेंद्र सिंह पुत्र संत राम गांव भड़वाना और रामानंद पुत्र नेत्र सिंह निवासी रजाणा के तौर पर हुई है।घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि करीब रात्रि 10 बजे हुए टिप्पर हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए थे, जिन्हें घायल अवस्था में ददाहू अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम ददाहू अस्पताल में करवाया गया और पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिए जाएगा।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
