Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»शिमला के पुराने बस अड्डे पर दर्दनाक हादसा एक महिला की मौत जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
    शिमला

    शिमला के पुराने बस अड्डे पर दर्दनाक हादसा एक महिला की मौत जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    By Himachal VartaApril 13, 2024
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला के पुराने बस अड्डे पर  एक दर्दनाक हादसे में एचआरटीसी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ। बस के चालक ने कोहराम मचाते हुए एक अन्य बस और टैक्सी स्टैंड में खड़ी एक बाइक और कार को टक्कर मारी। हादसे के अंजाम देने के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी बस चालक प्रवीण कुमार निवासी सरकाघाट को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ सदर पुलिस थाना शिमला में मुकदमा दर्ज हुआ है। बेकाबू हुई एचआरटीसी की इलेक्ट्रिकल बस ने बस अड्डे के एग्जिट गेट पर खड़ी एक बस को टक्कर मारी और वहां खड़े महिला समेत दो यात्री इसकी चपेट में आ गए। इनमें एक महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान 48 वर्षीय राधा निवासी जुन्गा शिमला के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति भगत राम (62) एचआरटीसी का ही सेवारत कर्मी है। ये हादसा सुबह के समय पेश आया।बस अड्डे पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एचआरटीसी की खड़ी बस को पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक एचआरटीसी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी बस आगे घसीटते हुए आगे रेलिंग से जा टकराई, जिसमें वहां पर खड़े एक महिला और पुरुष भी इसकी चपेट में आ गए जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि घायल महिला और पुरुष को मौके पर मौजूद टैक्सी चालकों ने इलाज के लिए तुरंत दिन दयाल अस्पताल पहुंचाया। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.