Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»उपायुक्त अनुपम कश्यप ने किया अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ
    शिमला

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने किया अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

    By Himachal VartaApril 15, 2024
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अग्निशमन सेवा सप्ताह देश भर में प्रति वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय प्रसंग है। अग्निसुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें इस अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ माननीय उपायुक्त अनुपम कश्यप द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी, संजीव कुमार, स्थानीय अग्निशमन अधिकारी, मनसा राम, उप अग्निशमन अधिकारी भी भगत राम, उप अग्निशमन अधिकारी गोपाल दास, उप-अग्निशमन अधिकारी मनसा राम, उप अग्निशमन अधिकारी सत्य प्रकाश तथा उप अग्निशमन अधिकारी जगदीश राज के अलावा
    शिमला शहर से स्थितअग्निशमन केंद्रों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का चलाने तथा अग्नि से सुरक्षा व बचाव इत्यादि से सम्बन्धित जानकारी वारे सार्वजनिक स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों, शैक्षिक संस्थानों, सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों तथा स्थानीय निकायों इत्यादि में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण इत्यादि आयोजित किये जाएगे। इन अग्निशमन कर्मियों की कुर्बानी को देखते हुए मुंबई अग्निशमन मुख्यालय बायकुला में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एक स्मृति स्तंभ का निमार्ण करवाया है। इस दिवस को प्रदेश के साथ साथ पूरे भारत वर्ष में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।अग्निशमन कर्मियों की कुर्बानियों से हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है जून माह वर्ष 2009 में, मैसर्ज एडवॉन्टिक उद्योग, नालागढ़, जिला सोलन में हुए भीषण अग्निकांड में 9 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिसमें 02 अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों की शहादत भी शामिल है। इस वर्ष अग्निशमन सप्ताह ‘अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें’ संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों के अग्निशमन सप्ताह के दौरान हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग के समस्त अग्निशमन इकाइयों में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों, शैक्षिक संस्थानों, सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों तथा स्थानीय निकायों इत्यादि में अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी देगें, ताकि अग्नि दुर्घटना से होने वाले जान व माल के नुकसान को कम किया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.