नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- आज हि० प्र० रा० वि० बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ यूनिट नाहन के पदाधिकारियों की अकास्मिक बैठक प्रधान समीर की अध्यक्षता में शक्ति नगर में संपन्न हुई जिसमे यूनिट के सभी पदाधिकारी सम्मलित हुए । बैठक में ह्रदया राम लाइनमैन जोकि विद्युत उपमंडल कालाअम्ब के अन्तर्गत विद्युत अनुभाग सुकेती के बिक्रम बाग में कार्यरत है , इनका का स्थानांतरण बिना किसी उचित काऱण के विद्युत अनुभाग सुकेती (बिक्रम बाग) से विद्युत अनुभाग वर्मापापड़ी के लिए कर दिए है उसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।इस बैठक से पहले तकनीकी कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता इंजीनियर राहुल राणा विद्युत मण्डल नाहन से मिला था और उन्होंने आशवाशन दिया था कि ह्रदया राम के जो स्थानांतरण आदेश जारी हुए है उनको रद्द कर दिया जाएगा, परन्तु बार-बार दूरभाष के माध्यम से सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता द्बारा दबाब बनाया जा रहा है कि श्री ह्रदया राम विद्युत अनुभाग बर्मापापड़ी में अपना कार्य करे , जबकि इनकी सेवानिवृत्ति का समय सिर्फ 6 माह शेष है । समीर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की फील्ड में कमी होने के उपरांत भी हर तरह की परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दिन रात दे रहे है इस बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कालाअम्ब को 7 दिन का अल्प समय बद्व नोटिस दिया जाएगा। तकनीकी कर्मचारी संघ की मांग है कि ह्रदया राम लाइनमैन का स्थानांतरण आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त/रद्द किया जाए अन्यथा तकनीकी कर्मचारी संघ को ट्रेड यूनियन के नियम अनुसार कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी सहायक अभियंता काला अम्ब की होगी ।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22