Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर को मिले 76 जेबीटी
    सिरमौर

    सिरमौर को मिले 76 जेबीटी

    By Himachal VartaAugust 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों में अब काफी हद तक शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। दरअसल, सिरमौर को 76 जेबीटी शिक्षक मिले हैं। शिक्षा विभाग ने जिले के विभिन्न स्कूलों में इन शिक्षकों की तैनाती आदेश भी जारी कर दिए हैं।

    इन शिक्षकों को जिले के दूर-दराज स्थित उन स्कूलों में तैनाती की है, जहां काफी लंबे समय से पद खाली चल रहे थे। कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां कोई भी अध्यापक तैनात नहीं था और स्कूल डेपूटेशन पर चल रहे थे।

    इसके साथ साथ ऐसे भी स्कूल हैं, जहां छात्रों की संख्या के मुकाबले शिक्षकों की संख्या कम थी. ऐसे स्कूलों में इन शिक्षकों को तैनात कर दिया है।

    इन शिक्षकों के साक्षात्कार बैचवाइज आधार पर लिए गए थे, जिनकी नियुक्तियां शिक्षा निदेशालय ने मेरिट के आधार पर की हैं। 58 शिक्षक जिला सिरमौर से संबंध रखे हैं। जबकि, मंडी से 5, बिलासपुर से 2, ऊना से 2, हमीरपुर से 3, चंबा से 3, कांगड़ा से 3 शिक्षकों को भी सिरमौर में नियुक्तियां मिली हैं। लिहाजा, सिरमौर को कुल 76 शिक्षक मिल गए हैं. इसे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    उधर, शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री राजीव ठाकुर ने बताया कि सिरमौर को 76 जेबीटी मिले हैं. उन्होंने बताया कि इन सभी शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती दे दी है। इससे काफी हद तक सिरमौर में जेबीटी शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।

    इन स्कूलों में मिली तैनाती

    जिला सिरमौर के प्राथमिक स्कूल कुफरपल, धर्मपुर, मालवा खनिवर, जाखल, सनग, हरलोग, खड़कांह, खारी, जदौल टपरौली, सैर खंडवारी, लाल पिपल, जुनैली, मानल-1, बड़वास, डेबरघाट, चियामा, बड़ियार, कवल बंदली, जरवा, कियारका, शिलांजी,

    सौंफर, मटियाना, द्राबिल, सनूरे, उच्चा टिक्कर, मानल महल, शरोग, सांगना, द्राबिल, कलौना, शाया मालग, गुंडावी, देवथल, गलोग, गावा बडी, रामपुर बंजारन, सुराख, खरैटी, डोहर, सुराख, अदोग, पंडयात, बरवा, कलोग, बिंदला, दया,

    खुबियार, मोराचड़, हलाहां-2, सखौली, बसोग, बकरास, अपर रजाना, चांबी, गाड्डा गुही बस्ती, चौकर, कोटापाब, कियाना, अरलू, रजाइना, लौहगढ़, उगरना, टाली चंदरौना, खड़काहां, हुईनंद, खडरैडी, देवना, देवठी मझगांव, सैंज, पाब कयानू, अपर द्राबिल, गवानू, पैन कुफर, कोटीबौंच स्कूलों में तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.