Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए नाहन में 13 से 15 अक्टूबर तक लगेंगे ‘सेवा सेतु’ शिविर
    • नहीं सह पाए बिछड़ने का दर्द, 15 मिनट में पति-पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा
    • मेले एवं उत्सव हमारी विशिष्ट संस्कृति के परिचायक – डॉ. शांडिल
    • 14 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • प्रधानमंत्री सूर्य घरःमुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता शिविर 13 से 15 अक्तूबर तक सोलन में
    • कांग्रेस सरकार ने नाहन की जनता को गड्ढों और बदहाल सड़कों में धकेला : डा‌ बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»नहीं सह पाए बिछड़ने का दर्द, 15 मिनट में पति-पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा
    शिमला

    नहीं सह पाए बिछड़ने का दर्द, 15 मिनट में पति-पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा

    By Himachal VartaOctober 12, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिंदगी भर एक-दूसरे का सुख-दुख बांटने वाले दो हमसफर जब बिछड़े, तो मानो कुछ ही मिनटों में एक घर की पूरी दुनिया उजड़ गई। जिस पति के साथ सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें तो नहीं, लेकिन जीवन के दशकों का सफर जरूर तय किया था, उसी के दुनिया से चले जाने की खबर पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति को अपने हाथों से पानी पिलाने वाली पत्नी को शायद यह एहसास भी नहीं था कि यह उनके साथ बिताए जीवन के आखिरी पलों में से एक होगा। पति की मौत के करीब 15 मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव में सामने आई इस घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। मांगा राम (78), जिन्हें छोटू के नाम से भी जाना जाता था, और उनकी पत्नी हरदेवी (70) की इस तरह हुई मौत से पूरा गांव सदमे में है। रविवार शाम तक परिवार की दिनचर्या सामान्य थी, लेकिन कुछ ही देर में घर पर ऐसा दुख टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। सोमवार को गिरि नदी के तट पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने वाले दंपती को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग पहुंचे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए नाहन में 13 से 15 अक्टूबर तक लगेंगे ‘सेवा सेतु’ शिविर
    • नहीं सह पाए बिछड़ने का दर्द, 15 मिनट में पति-पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा
    • मेले एवं उत्सव हमारी विशिष्ट संस्कृति के परिचायक – डॉ. शांडिल
    • 14 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • प्रधानमंत्री सूर्य घरःमुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता शिविर 13 से 15 अक्तूबर तक सोलन में
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.