Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
    • विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    • सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, November 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
    सिरमौर

    विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की

    By Himachal VartaNovember 10, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर देशभर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर मशीनों, औजारों और तकनीकी उपकरणों की पूजा की गई। इसी कड़ी में नाहन स्थित HRTC वर्कशॉप में भी विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां कर्मचारियों ने अपने औजारों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की।  इस दौरान RM सिरमौर रामदयाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
    मीडिया से बात करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक HRTC सिरमौर रामदयाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा के साथ-साथ आज विश्वकर्मा दिवस भी मनाया जाता है। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर नाहन स्थित HRTC वर्कशॉप में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने सबसे पहले अपने औजारों और मशीनों की साफ-सफाई की और इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा की। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। ऐसे में तकनीकी और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए इस दिन का विशेष महत्व रखता है।
    उन्होंने कहा कि HRTC वर्कशॉप में भी पूजा-अर्चना के माध्यम से कर्मचारियों ने अपने कार्यों में सफलता और जोखिम भरे कामकाज के दौरान सुरक्षित रहने की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद कर्मचारियों ने अपना नियमित कामकाज शुरू किया। इस मौके पर RM सिरमौर रामदयाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में सीमित संसाधनों और पर्याप्त सुविधाओं का अभाव होने के बावजूद कर्मचारी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
    • विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.