Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • क्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघल
    • नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी
    • भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, November 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»क्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघल
    सोलन

    क्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघल

    By Himachal VartaNovember 12, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंघल ने कहा कि क्षय रोग मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी एवं विभिन्न विभागों का नियमित सहयोग अत्यंत आवश्यक है। दिव्यांशु सिंघल आज यहां राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िला स्तरीय क्षय रोग मुक्त भारत समिति, ज़िला क्षय रोग फोरम एवं ज़िला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    बैठक में क्षय रोग उन्मूलन अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन, टीबी रोगियों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा आमजन में टीबी रोग के विषय में जागरूकता बढ़ाने से संबंधित विभिन्न विषयों के साथ तंबाकू मुक्त युवा अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा टीबी रोगियों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएं।
    बैठक में अवगत करवाया गया कि गत तीन वर्षों में सोलन ज़िला की 127 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है।
    बैठक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जन विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को जागरूक करने, तंबाकू सेवन की रोकथाम तथा तंबाकू नियंत्रण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर सारगर्भित चर्चा की गई।
    दिव्यांशु सिंघल ने कहा कि ज़िला प्रशासन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नेतृत्व में आयोजित अभियान के तहत ज़िला के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ‘तंबाकू मुक्त’ घोषित करने, इन संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने और सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया जा रहा है।
    उन्होंन कहा कि ज़िला में देश एवं प्रदेश के साथ-साथ 60 दिवसीय ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान’ कार्यान्वित जा रहा है।
    बैठक में सोलन ज़िला में तम्बाकू मुक्त ग्राम एवं तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान की अवधारणा को साकार करने पर विचार-विमर्श किया गया। सोलन ज़िला में गत वर्ष कार्यान्वित अभियान के तहत 773 विद्यालयों, 45 गांव को तम्बाकू मुक्त घोषित किया गया तथा 118 जागरूकता अभियान आयेजित किए गए।
    बैठक में उप पुलिस अधीक्षक अशोक चौहान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता, उप निदेशक उच्च शिक्षा मधु जनारथा, डॉ. गगनदीप राजहंस सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थेे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • क्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघल
    • नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी
    • भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.