ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गोविंद धाम गौशाला, दुलैहड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य तरुण डोगरा के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया उन्होंने कहा कि इस पावन आयोजन में आध्यात्मिक विचारों एवं प्रभु भक्ति से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को सुनने का अवसर मिला। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता का संचार करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कथा के सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे।
Breakng
- भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री
- नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
- जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
- अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
- विश्वकर्मा दिवस पर एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
- दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
Thursday, November 12
