Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    • भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
    • राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
    • रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, November 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
    सिरमौर

    अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

    By Himachal VartaNovember 18, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)  अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी-2026 के आयोजन के दौरान मेला परिसर में मांस और मछली की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। यह मेला 19 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
    जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी करते हुए मेले की अवधि के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगाई है। इस अवधि में मांस-मछली की बिक्री के लिए दुकानें भी नहीं खोली जा सकेंगी। मांस-मछली की बिक्री के लिए जलाल पुल के दूसरी तरफ बाईं ओर अस्थायी रूप से स्थान निर्धारित किया गया है।
    जिला दंडाधिकारी ने बताया कि श्री रेणुका जी मेला धार्मिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। मेले में हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने तथा मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
    इसके अतिरिक्त, मेले के दौरान ग्राम पंचायत ददाहू, खाला-क्यार और मेला क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेयास्त्र, लाठी, धारदार हथियार और विस्फोटक सामग्री ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। मेले के दौरान सुरक्षा कर्मियों और धार्मिक परंपराओं के तहत छूट प्राप्त व्यक्तियों को इसमें छूट रहेगी। मेले के दौरान मंदिरों में नारियल चढ़ाने तथा श्री रेणुका जी क्षेत्र में शराब का सेवन कर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करने पर भी रोक रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    • भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
    • राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.