नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में आयोजित, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के तहत अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ चंबा मैदान नाहन स्थित इंडोर स्टेडियम में दिनांक 20 नवम्बर, 2026 को हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बी.के. शिवराम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्रीमती रमा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. बी.के. शिवराम का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 महाविद्यालयों के लगभग 130 बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल रहा है। मुख्य अतिथि प्रो. बी.के. शिवराम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी महाविद्यालयों की टीमों और खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
Breakng
- मतदाता जागरूकता से मजबूत लोकतंत्र का संदेश
- पांवटा में ट्रक के टायर तले आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार
- चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ।
- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
- भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
- राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
Friday, November 20
