Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मतदाता जागरूकता से मजबूत लोकतंत्र का संदेश
    • पांवटा में ट्रक के टायर तले आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार
    • चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ।
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    • भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
    • राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, November 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»मतदाता जागरूकता से मजबूत लोकतंत्र का संदेश
    सोलन

    मतदाता जागरूकता से मजबूत लोकतंत्र का संदेश

    By Himachal VartaNovember 20, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए आज ज़िला निर्वाचन कार्यालय सोलन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से ज़िला स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक, उच्च शिक्षा मधु जनारथा ने की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना व जिम्मेदार मतदाता की भूमिका से अवगत करवाना है।
    उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सोलन जिला के 09 महाविद्यालयों व 30 विद्यालयों के 131 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से 08 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
    प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के महाविद्यालय वर्ग में राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के रौनक सिंह तथा राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के हर्ष मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बोहली की अंजली तथा केन्द्रीय विद्यालय सुबाथू के रुद्राभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर की भूमिका व स्नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, शेरा की कृतिका व नंदिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    निबंध लेखन प्रतियोगिता में आईशर स्कूल परवाणू की उपासना सिंह ने पहला, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी की सिमरन ठाकुर ने दूसरा व राजकीय महाविद्यालय रामशहर की सुहानी ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा, तहसीलदार निर्वाचन नालागढ़ गोपी चंद, नायब तहसीलदार संजीव कुमार तथा निर्वाचन कानूनगो कुलदीप सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों एवं िवद्यालयों के अध्यापक तथा छात्र उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • मतदाता जागरूकता से मजबूत लोकतंत्र का संदेश
    • पांवटा में ट्रक के टायर तले आने से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक फरार
    • चंबा ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ।
    • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 1.60 करोड़ की लागत से बनने वाले संगडाह बस अड्डे का शिलान्यास किया
    • भगवान परशुराम की देव पालकी को कंधा लगाकर डिप्टी सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.