नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र देश की आर्थिक तरक्की का मजबूत आधार बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में एमएसएमई क्षेत्र की अहम भूमिका रहेगी। यह क्षेत्र न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा कर रहा है। राज्यपाल कवींद्र गुप्ता सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लघु उद्योग भारती की कालाअंब इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लघु उद्योग भारती की ओर से जनसेवा के लिए समर्पित की गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है। कालाअंब के उद्योग जगत द्वारा जनसेवा के लिए एंबुलेंस समर्पित करना समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और सामूहिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उद्योगों की सफलता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। एमएसएमई क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देशभर में 7.47 करोड़ से अधिक पंजीकृत एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से 32 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। ये इकाइयां देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), विनिर्माण और निर्यात में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
Breakng
- शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
- विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
- संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों के कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली
- 28 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मारपीट मामले में तलवार व पत्थर चलाने के बाद 08 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Thursday, November 26
