Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
    • विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
    • संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों के कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली
    • 28 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मारपीट मामले में तलवार व पत्थर चलाने के बाद 08 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, November 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
    सिरमौर

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश

    By Himachal VartaNovember 26, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त की अध्यक्षता में आज नाहन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सभी उपमंडलाधिकारियों (एसडीएम) ने भाग लिया। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए दो महत्वपूर्ण विषयों पर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य है, अतः सभी को इसका पालन करना चाहिए. साथ ही नाबालिगों को वाहन देने पर अभिभावकों को ध्यान रखना चाहिए अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम 199(।) के तहत उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। उपायुक्त ने पुलिस विभाग, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) तथा सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि दोपहिया वाहनों पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनने संबंधी कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने से पहले इस बारे स्पेशल जागरूकता अभियान चलाने के  आदेश दिए।
    सड़कों पर आवारा पशु छोड़ने वाले पशु मालिकों की होगी पहचान, तय की जाएगी जवाबदेही
    उपायुक्त ने सड़कों पर आवारा घूमने वाली गायों एवं अन्य पशुओं की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़कों पर पाए जाने वाले पशुओं के मालिकों की पहचान सुनिश्चित की जाए तथा उनकी जवाबदेही तय की जाए। पशुओं को खुले में छोड़ने वाले मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर खुले घूमते पशु न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। अतः इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कदम उठाएं।
    खस्ताहाल सड़कों की पहचान कर मरम्मत एवं बजट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
    उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) तथा नगर निकायों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अत्यंत खराब एवं जर्जर स्थिति वाली सड़कों की पहचान करें। ऐसी सड़कों की मरम्मत के लिए प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत अनुमान (एस्टीमेट) तैयार कर आवश्यक बजट एवं धनराशि की उपलब्धता के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं, ताकि समयबद्ध तरीके से सड़कों की दशा में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए सड़क रख-रखाव एवं मरम्मत को भी सड़क सुरक्षा योजना का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
    जिले में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंताजनक, वर्ष 2026 में 190 दुर्घटनाओं में 110 लोगों की मृत्यु
    उपायुक्त ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2026 में अब तक जिले में कुल 190 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 110 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 309 लोग घायल हुए हैं। ये आंकड़े अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक हैं तथा हम सभी के लिए आत्ममंथन का विषय हैं।
    उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली प्रत्येक मृत्यु केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि किसी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या परिवहन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सभी विभागों, वाहन चालकों, अभिभावकों और आम नागरिकों का सामूहिक दायित्व है। सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित सड़क सुरक्षा उपायों को गंभीरता एवं तत्परता से लागू करने के निर्देश दिए गए।
    आम जनता से यातायात नियमों के पालन की अपील
    उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन अपनी सुरक्षा और दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए करें। उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाला व्यक्ति, दोनों अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा तेज गति से वाहन चलाने से बचें। नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यात्रियों को केवल निर्धारित यात्री वाहनों में ही सफर करना चाहिए। मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाकर यात्रा करना खतरनाक एवं नियमों के विरुद्ध है।
    अपने वाहनों की फिटनेस, ब्रेक, लाइट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करवाएं।
    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ निजी वाहन बिना आवश्यक परमिट एवं वैधानिक अनुमति के व्यावसायिक रूप से संचालित किए जा रहे हैं तथा उनमें यात्रियों को ढोया जा रहा है। इस प्रकार का संचालन पूरी तरह अवैध है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि अनधिकृत व्यावसायिक वाहनों में यात्रा करने की स्थिति में दुर्घटना होने पर बीमा दावे एवं मुआवजे को लेकर गंभीर कानूनी जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं तथा दावा अस्वीकृत भी हो सकता है।
    उपायुक्त ने अंत में सभी विभागों को निर्देश दिए कि बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों की नियमित समीक्षा करें।
    उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों और चालानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनमोल जीवन की रक्षा का संकल्प है। यदि प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी स्वयं उठाए, तो सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है। हमारा सामूहिक प्रयास ही सुरक्षित सड़कों और सुरक्षित समाज का आधार बनेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
    • विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
    • संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों के कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली
    • 28 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.