
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद नाहन के चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 10 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव के लिए सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। नाहन भाजपा मंडल की ओर नगर परिषद नाहन के सभी 13 वार्डो के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
मंडल मीडिया प्रभारी धीरज गर्ग ने बताया कि वार्ड नंबर एक से श्यामा पुंडीर, दो से विक्रम वर्मा, तीन से नीलम सैनी, चार से तुलसा कश्यप, पांच से मधु अत्री, छह से संजय चौहान, सात से देविद्र अग्रवाल, आठ से नीति अग्रवाल, नौ से मनजीत सैनी, 10 से अशोक विक्रम, 11 से संध्या अग्रवाल, 12 से अविनाश गुप्ता और वार्ड नंबर 13 से अमरजीत सिंह को चुनाव मैदान में उताया गया है।
भाजपा ने इस बार चार चेहरों पर फिर से विश्वास जताया है। जबकि अन्य नौ वार्डो में नए उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।भाजपा मंडल नाहन के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कहा कि भाजपा मंडल ने नाहन नगर परिषद के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।