Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    • मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 17
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»पहले चरण में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा कोविड-19 का टीका-डॉ0परूथी
    स्वास्थ्य

    पहले चरण में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा कोविड-19 का टीका-डॉ0परूथी

    By Himachal VartaDecember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    17 से 19 जनवरी, 2021 तक जिला में चलाया जाएगा पल्स पोलियों अभियान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। -उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की कोविड-19 के टीकाकरण अभियान संबंधी बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में बताया गया कि टीकाकारण के पहले चरण में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं लगभग 5500 को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।
    बैठक में बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण किया जाएगा जिसके लिए जिला के 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 6 सिविल अस्पताल तथा 79 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों को चिन्हित किया गया है। इस कार्य के लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का डाटा डिजिटाइज कर लिया गया है। टीका लगने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता को एसएमएस के माध्यम से टिका लगने की तिथि, समय और स्थान के बारे में सूचित किया जाएगा और टीकाकरण से पहले कार्यकर्ता को सत्यापित किया जाएगा। कोविड-19 के दो टीके लगाए जाएंगे जिसमें पहले टीके के 3 से 4 हफ्तों के बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा।
         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. पराशर ने बताया कि 17 से 19 जनवरी, 2021 तक जिला में पल्स पोलियों अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 0 से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के लगभग 60652 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
    बैठक में जिला निगरानी अधिकारी डॉ0विनोद सांगल ने टिकाकरण अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
    इस बैठक में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सिरमौर डॉ0 राजेन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र नेगी सहित जिला टास्क फोर्स समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
    • एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.