Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों को कोविड टेस्ट करवाना होगा अनिवार्य- डीएम
    स्वास्थ्य

    कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों को कोविड टेस्ट करवाना होगा अनिवार्य- डीएम

    By Himachal VartaDecember 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति यानि प्राईमरी कांटेक्ट में आने वाले व्यक्ति को कोविड टेस्ट के लिए अपना सैम्पल देना अनिवार्य होगा। डॉ.आर.के.परूथी ने आज आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किए है तथा यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

    इसके अतिरिक्त संभावित पॉजीटिव व्यक्ति, आईएलआई लक्षण वाले या अन्य व्यक्ति, जिनकी पहचान हिम सुरक्षा अभियान या रैंडम सैम्पलिग या विशेष सैम्पलिग अभियानों के दौरान होती है, उन्हें स्वास्थ्य  अधिकारियों को कोरोना टेस्ट के लिए सैम्पल देना अनिवार्य होगा और उन्हें सैम्पल लेने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों से सहयोग करना होगा ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

    उल्लेखनीय है कि कुछ मामलों में देखा गया है कि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जिन व्यक्तियों की पहचान कोरोना टेस्ट के लिए की जाती है। वह सैम्पल देेने के लिए आगे नही आते है या फिर सैम्पल देने से मना कर देते है जिससे इस संक्रमण के फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इन आदेशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 111,114,115 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.