Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पुलिस को शिमला रोड पर डेड बाडी मिली!
    हिमाचल प्रदेश

    पुलिस को शिमला रोड पर डेड बाडी मिली!

    By Himachal VartaDecember 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन से शिमला रोड की ओर दोसड़का के समीप सड़क से कुछ दूरी जंगल की ओर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई गई है।

    मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह तो कहा नहीं जा सकता, मगर मृतक व्यक्ति के पास से एक पिस्टल भी मिला है। यही नहीं मृतक व्यक्ति के सर में गोली लगी हुई है। पास से गुजरते हुए  किसी व्यक्ति के द्वारा सदर थाने में इस घटना की जानकारी दी गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस इस मामले को लेकर दोनों एंगल से जांच कर रही है। उधर, एडिशनल एसपी बबीता राणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल शव का पंचनामा नहीं किया गया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल तथा मृतक व्यक्ति की जांच करने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    बरहाल मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह तो कहा नहीं जा सकता मगर पुलिस इस सनसनीखेज वारदात को लेकर गहनता से जांच कर रही है। क्षेत्र में लंबे अर्से बाद ऐसा मामला सामने आया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.