सिलेंडर फटने से घर की दिवार गिरी तथा एक झुलसा, एक महिला घायल
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के केदारपुर गांव में एक व्यक्ति सिलेंडर फटने से झुलस गया। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई। केदारपुर में एक किराएदार विकेश सिलेंडर फटने से झुलस गया, जबकि मकान मालिक की पत्नी दीवार गिरने से घायल हो गई।
इन दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा दोनों का इलाज करने के बाद मेडिकल कालेज नाहन रैफर कर दिया। मकान मालिक विपिन कुमार ने बताया कि यह हादसा सिलेंडर लीक होने से हुआ है। सिलेंडर फटने से उनके घर की दीवारें टूट गईं व कई कमरों में नुकसान हुआ है। वहीं इस हादसे की पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।