संगड़ाह जबडोग के पास कार गहरी खाई में लुढ़की
7 लोग गंभीर रूप से घायल नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिए गए
नाहन (हिमाचलवार्ता)। संगड़ाह थाना के अंतर्गत जबडोग रणफुआ के समीप एक अल्टो गाड़ी के गहरी खाई में लुढक जाने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गाड़ी हरिपुरधार की ओर से संगड़ाह की ओर आ रही थी। अचानक चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई 45में लुढ़क गई।
घटना करीब सुबह 7. 45 बजे की बताई जा रही है। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज 108 एंबुलेंस की सहायता से पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है सभी खतरे से बाहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जबड़ोंग के समीप शुक्रवार रात अल्टो कार एचपी-79-1992 के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए। इनमें 4 बच्चे दो महिलाएं एक पुरुष के शामिल है। घायलों में चालक जयपाल – 25 जालम सिंह – 51 उसकी पत्नी किरण- 42 पुत्र वधू किरण- 30 के अलावा तीन बच्चे बताए गए। इस दुर्घटना में ग्रामीणों ने सभी संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। डीएसपी शक्ति सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जालम सिंह फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में काम करते हैं।