Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि किसी भी शोध कार्य में गणित व आंकड़ों का महत्वपूर्ण योगदान होता है
    हिमाचल प्रदेश

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि किसी भी शोध कार्य में गणित व आंकड़ों का महत्वपूर्ण योगदान होता है

    By Himachal VartaDecember 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि किसी भी शोध कार्य में गणित व आंकड़ों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, वे ही किसी भी शोध को निष्कर्ष पर पहुंचाते हैं।

    वे विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस 2020 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय अध्ययन गोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से किया गया। मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन देश के विश्वविख्यात गणितज्ञ श्री निवासरामानुजन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एचएयू के पूर्व प्रोफेसर एवं गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑनरेरी प्रोफेसर डॉ. डी.एस. हुड्डा ने गणित व इंफोर्मेशन थ्योरी की महत्ता पर प्रकाश डाला।

    गणित और सांख्यिकी विभाग की अध्यक्षा डॉ. मंजू सिंह टोंक ने बताया कि इस अवसर पर गणित और सांख्यिकी विभाग द्वारा दो चरणों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में गणित, सांख्यिकी, कम्प्यूटर विज्ञान में स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने व जागरूकता लाने के लिए प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद व पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जबकि दूसरे चरण में  गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर व व्यवहारिक विज्ञान विषयों पर राष्ट्रीय अध्ययन गोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक दिवसीय ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें देशभर के 84 शोधार्थियों ने गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर व कृषि अर्थशास्त्र विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.