नाहन (हिमाचलवार्ता)। लॉयंस क्लब नाहन इकाई ने नव वर्ष व लायंस सुखदेव चौहान के जन्म दिवस पर दिव्यांगों को व्हील चेयर दी। पूर्व अध्यक्ष सुखदेव चौहान ने बताया कि कटोला पंचायत के कटोला गांव में दिव्यांग जय प्रकाश व विक्रमबाग पंचायत के विक्रमबाग गांव के पवन सिंह को व्हील चैयर प्रदान की।
यह दोनों दिव्यांग गरीब परिवार से संबंध रखते है। चलने फिरने मोहताज होने से उन्होंने क्लब के समक्ष इन दोनों दिव्यांगों को व्हील चेयर देने की मांग रखी थी जिसे क्लब ने स्वीकार कर लिया।
नव वर्ष के आगमन पर इन दोनों को उनके घर पर जाकर व्हील चैयर प्रदान की गई। क्लब इस तरह के गरीब व असहाय लोगों की मद्द करता है। इस मौके पर लायंस अजय गोयल व पूनम गोयल भी उपस्थित रहे।