नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। वही, यातायात नियमो का पालन करना भी जरूरी है। जहां पुलिस बिना मास्क घूम रहे लोगो के चालान काट रही है तो वही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो पर भी शिकंजा कस रही है। बता दे कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों में मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
लोग कभी बाजारों में तो कभी बसों में बगैर मास्क के ही नजर आ रहे हैं। जिससे कोरोना का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने व बिना मास्क घूम रहे लोगों पर शिकंजा कसते हुए 11 लोगों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को मास्क पहनने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए।