Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त ने भारी वर्षा के दृष्टिगत दिए अधिकारियों को निर्देश
    • मेरा युवा भारत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई
    • शिक्षा मंत्री 13 जुलाई को शिलाई में कबड्डी खेल छात्रा आवास के उद्घाटन करेंगे
    • देवभूमि जिला सिरमौर में श्री रैणुका जी के पिनाकी पीठ धाम द्वारा समाज सेवी अरविंद कुमार रतूड़ी को कर्मवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया
    • उपयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक
    • विधवा पुनर्विवाह, अन्तर्जातीय विवाह तथा दिव्यांग विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की राशि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में निर्विरोध चुनीं 33 पंचायतों को मिलेंगी 3.30 करोड़ इनाम राशि 
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में निर्विरोध चुनीं 33 पंचायतों को मिलेंगी 3.30 करोड़ इनाम राशि 

    By Himachal VartaJanuary 7, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर ने इस बार पंचायत चुनाव में समाज के लिए बेहतर संदेश दिया है। जिले की 259 पंचायतों में से 33 में सहमति से पंचायतों का गठन किया गया है। मिनी संसद का यह गठन कई पंचायतों में देवी-देवताओं के समक्ष पर्ची डालकर हुआ।

    कई जगह ग्रामीणों की एक ज्यूरी बनाकर सर्वसम्मति बनाई गई।  बुधवार को पंचायत चुनाव के लिए भरे गए नामांकन वापस लिए गए। इसके साथ ही जिले में 33 पंचायतों के निर्विरोध चुने जाने की पुष्टि हुई।

    निर्विरोध चयन पर एक पंचायत को दस लाख रुपये का इनाम मिलेगा। लिहाजा, जिले में 33 पंचायतों का गठन होने पर विकासात्मक कार्यों के लिए 3.30 करोड़ रुपये बतौर इनाम मिलेंगे।  गौरतलब है कि सिरमौर जिले में चुनाव का एलान होने से पहले ही पंचायतों के गठन का सिलसिला शुरू हुआ था।

    जिले के शिलाई ब्लॉक में दस, पच्छाद में दो, संगड़ाह में पांच, राजगढ़ में पांच, पांवटा में दस, नाहन में एक पंचायत निर्विरोध बनीं। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि इसके अलावा जिले की पंचायत समिति के 21 वार्डों में भी वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरी पंचायत के निर्विरोध चयन पर दस लाख रुपये मिलेंगे।

    विकास खंड राजगढ़ की टाली भुज्जल, देवठी मझगांव, जदोल टपरोली, नेहरपाब व डिंबर, नाहन की दीद-बगड़, शिलाई में बांबल, डाहर, कोटिभौंच, धारवा, नैनीधार, पनोग, कुहांत, शकोली, कांडो भटनोल, शिलाई, पच्छाद में शिन्ना और भलटा, संगड़ाह में अंधेरी, सांगना, देवड़ी, खडाहां, छौऊबोगर, बडोल, पांवटा साहिब मेंकोटगा, शकोली, तारू डांडा आंज, टटियाना, मढाना, बझौन, भरली आंगरो, थोंथा जाखल, बाहिला, चांदनी आदि शामिल है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त ने भारी वर्षा के दृष्टिगत दिए अधिकारियों को निर्देश
    • मेरा युवा भारत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई
    • शिक्षा मंत्री 13 जुलाई को शिलाई में कबड्डी खेल छात्रा आवास के उद्घाटन करेंगे
    • देवभूमि जिला सिरमौर में श्री रैणुका जी के पिनाकी पीठ धाम द्वारा समाज सेवी अरविंद कुमार रतूड़ी को कर्मवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया
    • उपयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.