Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बरामद किये 139 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल
    स्वास्थ्य

    पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बरामद किये 139 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल

    By Himachal VartaJanuary 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पुलिस ने नाहन और कालाअंब में दो अलग-अलग मामलों में 139 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि नारायणगढ़ हरियाणा की ओर से एक कार एचपी 71-1022 में कार चालक नशीले कैप्सूल लेकर हिमाचल में पहुंच रहा है।

    इस सूचना पर पुलिस टीम ने कालाअंब बैरियर के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार की तलाशी ली और कार चालक अमित कुमार निवासी मोहल्ला अमरपुर नाहन के कब्जे से 96 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। वहीं, पुलिस चौकी कच्चा टैंक टीम गश्त के दौरान पक्की पगडंडी चीड़ांवाली में मौजूद थी तो एक व्यक्ति पैदल नीचे की ओर आ रहा था और वह पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे की ओर मुड़ा जिसे पुलिस टीम ने संदेह होने पर काबू किया।

    तलाशी के दौरान पुलिस ने सन्नी निवासी वाल्मीकि बस्ती, नाहन के कब्जे से 43 नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। पुलिस थाना नाहन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसपी सिरमौर डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.