Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर के 2828 उम्मीदवार किस्मत अजमाने के लिए मैदान में…
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के 2828 उम्मीदवार किस्मत अजमाने के लिए मैदान में…

    By Himachal VartaJanuary 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    3 चरणों में निर्धारित होगा पंचायती राज चुनाव के दावेदारों का भाग्य

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। वर्ष 2021 के लिए आने वाले 5 सालों हेतु जिला सिरमौर के पंचायती राज के लिए 2828 दावेदार मैदान में है। 3 चरणों में होने वाले चुनाव के लिए जिला परिषद हेतु कुल 47 पंचायत समिति के लिए 292 प्रधान पद के लिए 724 उप प्रधान पद के लिए 598 तथा वार्ड मेंबर के लिए 1187 उम्मीदवार मैदान में है। जिला की कुल 259 पंचायतों के लिए पहले चरण में 17 जनवरी को 87 पंचायतों में 19 जनवरी को 88 तथा 21 जनवरी को 84 पंचायतों में विधिवत चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। गौरतलब हो कि इस बार जिला सिरमौर में 31 नई पंचायतें भी बनाई गई हैं जिसके बाद जिला में कुल पंचायतों की संख्या 259 हो गई है।

    अच्छी बात तो यह है कि इस बार जिला सिरमौर प्रशासन तथा जिला सिरमौर पंचायती राज विभाग के अथक प्रयास व कड़ी मेहनत के बाद जो डाटा तैयार किया गया है उस में कहीं भी विवाद की कोई गुंजाइश नजर नहीं आती है। पोलिंग पार्टियां बीते कल यानी 15 जनवरी को अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी थी। अब आपको यह भी बता दें कि पच्छाद ब्लॉक में पंचायत समिति हेतु 41 पंचायत प्रधान के लिए 126 तथा उप प्रधान के लिए 118 वार्ड मेंबर के लिए 148 उम्मीदवार मैदान में है।

    इसी प्रकार राजगढ़ ब्लाक के लिए पंचायत समिति हेतु 39 प्रधान पद के लिए 106 उप प्रधान के लिए 62 तथा वार्ड मेंबर के लिए 73 उम्मीदवार भाग्य आजमाएंगे। शिलाई ब्लॉक हेतु ब्लॉक समिति के लिए 21 प्रधान पद के लिए 56 उप प्रधान के लिए 34 तथा वार्ड मेंबर के लिए 64 उम्मीदवार है। नाहन ब्लॉक में 51 उम्मीदवार पंचायत समिति के लिए, पंचायत प्रधान के लिए 111, उप प्रधान के लिए 125 तथा 311 वार्ड मेंबर के लिए दावेदार हैं। संगड़ाह ब्लॉक में पंचायत समिति हेतु 27, प्रधान पद हेतु 101, उप प्रधान के लिए 46 तथा वार्ड मेंबर के लिए 36 दावेदार मैदान में बैठे हुए हैं।

    पांवटा साहिब ब्लॉक में पंचायत समिति के लिए 113, प्रधान पद के लिए 224, उप प्रधान पद के लिए 213, 495 उम्मीदवार वार्ड मेंबर के लिए अपना भाग्य आजमा आएंगे। अब पूरे जिला में सिर्फ कांटी मशवा एक ऐसी पंचायत है जहां पर निर्विरोध प्रधान चुना गया था मगर प्रधान का वोटर लिस्ट में नाम नहीं था। जिसके बाद अगले उपचुनाव तक उप प्रधान ही गांव का प्रधान माना जाएगा।

    बरहाल इस बार अधिकतर पंचायतों में जो ज्यादा घमासान है उसमें भाजपा समर्थित कैंडिडेट के सामने अधिक जगह पर पार्टी से नाराज उम्मीदवार आजाद तौर पर मैदान में उतरे हुए हैं। हालाँकि ऐसा नहीं कि केवल भाजपा के हैं कुछ हद तक कांग्रेस में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.