
नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री साईं ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल को वर्ल्ड वाइड अचीवर द्वारा आयोजित इंडियन लीडरशिप अवार्ड 2021 में बेस्ट हॉस्पिटल चेन इन 3 टायर सिटी ऑफ़ हरियाना एंड हिमाचल के अवार्ड से नवाजा गया। 12 जनवरी 2021 को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए बताया की श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल को “बेस्ट हॉस्पिटल चेन इन 3 टायर सिटी ऑफ़ हरियाना एंड हिमाचल” का सम्मान मिला।
यह अवार्ड श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल की अम्बाला , नाहन, काला अम्ब ब्रांच में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए मिला। यह सम्मान हमारे संसथान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को समर्पित है उनकी सेवा भाव से ही हमे ये सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया की श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल सन 2006 से मनुष्य सेवा को समर्पित है। अम्बाला में 15 वर्षो तक जन सेवा के पश्चात् 2018 में नाहन में श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की नीव रखी गयी, जिसके सज तीन साल हो गए। इस के बाद शिलाई, काला अम्ब, कोलावाला भूंड में छोटे छोटे सेंटर बनाये ताकि दूर दराज के लोगों तक स्वाथय सुविधा पहुंचा सके।
हमारा उदेश्य है की किसी भी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा मिले। किसी भी व्यक्ति को बड़े शहरों की तरफ ना जाना पड़े। उसे अपने शहर में बेहतरीन स्वास्थय सुविधा प्राप्त हो सके और वो भी किफायती दाम में। यह सम्मान प्राप्त करके हम बेहद गौरवान्वित मेहसूस कर रहे है और जिस उद्देश्य को ले कर हम चले थे “मनुष्य सेवा- सर्वोच्च सेवा”, उसमें खरे उतर रहे है। हम इसी उद्देश्य के लिए हमेशा जन सेवा के लिए तत्पर रहते है।