Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन निर्वाचन क्षेत्र में कुल 36 पंचायतों में से 24 प्रधान और 27 उप-प्रधान भाजपा समर्थित विजयी-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन निर्वाचन क्षेत्र में कुल 36 पंचायतों में से 24 प्रधान और 27 उप-प्रधान भाजपा समर्थित विजयी-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaJanuary 22, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीताने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह शानदार जीत, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा और मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की जन कल्याणकारी नीतियों और ग्रामीण स्तर पर गत तीन साल में हुए विकास कार्यों का नतीजा है।
    डा. बिन्दल ने बताया कि तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव में नाहन निर्वाचन क्षेत्र में कुल 36 पंचायतों में से 24 प्रधान और 27 उप-प्रधान भाजपा समर्थित विजयी हुए हैं। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित 9 प्रधान और 8 उप समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
    9 बीडीसी में से 9 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन खंड विकास समिति के चुनाव में आज सांय 6 बजे तक 9 चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं जिनमें से 2 पूर्व में निर्विरोध चुने गए हैं व 7 के चुनाव परिणाम आज आए हैं जिसमें से सातों भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजित हुए हैं व अभी गिनती जारी है। इन नौ बीडीसी सदस्यों में से 4 बीडीसी रेणुका विधानसभा क्षेत्र से हैं व 5 बीडीसी नाहन विधानसभा क्षेत्र से हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा- ‘‘ पंचायत चुनावों में जो भरोेसा और विश्वास क्षेत्र की जनता ने भाजपा और मुझ पर जताया है इससे मुझे एक नई उर्जा और नये लक्ष्यों के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।’’
    उन्होंने कहा कि गत तीन साल के दौरान भाजपा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर जो विकास कार्य हुए हैं और जिस प्रकार विकास के इस कारवां में ग्रामीण जनता का सहयोग उन्हें मिला है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीत दिलवाने के लिए जनता का धन्यवाद भी किया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.