Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर की अवंतिका शर्मा राष्ट्रीय स्तरीय इंस्पायर पुरस्कार मानक के लिए चयनित
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर की अवंतिका शर्मा राष्ट्रीय स्तरीय इंस्पायर पुरस्कार मानक के लिए चयनित

    By Himachal VartaJanuary 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। -जिला सिरमौर के गोजर स्कूल की अवंतिका शर्मा का राष्ट्रीय स्तरीय इंस्पायर पुरस्कार मानक के लिए चयन किया गया है। इंस्पायर पुरस्कार मानक भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिल्ली व नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा संयुक्त रूप से विज्ञान के क्षेत्र में इनोवेशन प्रोजेक्टस बनाने के लिए दिया जाता हैं यह जानकारी उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्मचंद ने दी।
    उन्हांेने बताया कि इंस्पायर पुरस्कार मानक योजना के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के 11 बच्चों का चयन हुआ है जिसमें सिरमौर की अवनतिका शामिल है। उन्हांेने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 104 विद्यार्थियों ने नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा उपलब्ध कंपटीशन ऐप के माध्यम से अपने इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट मॉडल्स अपलोड किए जिसमें जिला सोलन से 9 सिरमौर 5, शिमला 24, बिलासपुर 8, कांगड़ा 6, हमीरपुर 12, मंडी 4, ऊना 29, चम्बा 4, कुल्लू 1 व किनौर से 2 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए हिमाचल प्रदेश से 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय प्रदर्शन एवं प्रायोजित प्रतियोगिता का आयोजन 22 जनवरी, 2021 को ऑनलाइन माध्यम द्वारा किया गया।
    जिला नोडल अधिकारी शालू परमार ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित इनोवेशन विज्ञान प्रतियोगिता में 49 विद्यार्थियों का चयन किया गया था जिसमें से 5 विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर भाग लिया। उन्होंने अवंतिका शर्मा के राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.