नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी उपमंडलों के 7 जगहों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई एलइडी स्क्रीन के माध्यम से शिमला में आयोजित पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने जिला मुख्यालय नाहन केे एसएफडीए हॉल में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इसके अतिरिक्त नाहन के चौगान मैदान में नाहन वासियों ने भी इस कार्यक्रम को देखा।
इसके अतिरिक्त पावंटा साहिब के पुरुवाला अम्बेडकर भवन में एसडीएम एलआर वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा। जबकि शिलाई के लोक निर्माण विश्राम गृह में एसडीएम हर्ष नेगी, राजगढ़ के अम्बेडकर भवन में एसडीएम नरेश वर्मा,सराहां कुश्ती मैदान में एसडीएम शशांक गुप्ता व संगड़ाह के राजकीय डिग्री कॉलेज में एसडीएम विक्रम नेगी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
- आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
Thursday, July 2
