Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश में हर्षाेल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में हर्षाेल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    By Himachal VartaJanuary 26, 2021
    Facebook WhatsApp

     

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में 72वां गणतंत्र दिवस आज उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। राज्यस्तरीय समारोह शिमला के रिज पर आयोजित किया गया जबकि ज़िला व उप-मण्डल स्तर पर भी समारोह आयोजित किए गए जिनमें ध्वजारोहण, भव्य मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र बने।

    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ऐतिहासिक रिज पर राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने 2 नागा रेजिमेंट के परेड कमांडर केप्टन धीरज सैनी के नेतृत्व में प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली।
    राज्यपाल की धर्मपत्नी वसंथा बंडारू और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, पूर्व सैनिकों, राज्य पुलिस, गृह रक्षा बल, हिमाचल प्रदेश डाक सेवा और राष्ट्रीय सेवा योजना केडिट की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों की झलक दिखाती झांकियां भी निकाली गईं।
    सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।
    नागा रेजमेंट द्वारा प्रस्तुत ड्रिल और पुलिस विभाग के साइबर सेल ने नाटक प्रस्तुत किया जिन्हें जनता ने खूब सराहा।
    हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
    राज्यपाल ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मंे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
    शहरी विकास मंत्री सुरेश भाजद्वाज, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा, विधायक विनोद कुमार और बलवीर वर्मा, महापौर सत्या कौडल, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, पुलिस व सेना के अधिकारी और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.