Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लापरवाही बरतने में जेल वार्डन को एक साल की कारावास 
    हिमाचल प्रदेश

    लापरवाही बरतने में जेल वार्डन को एक साल की कारावास 

    By Himachal VartaFebruary 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नाहन न्यायाधीश गीतिका कपिला की अदालत ने बलात्कार की सजा काट रहे एक आरोपी और जेल वार्डन केंद्रीय

    आदर्श कारागार नाहन को आरोपी के फरार होने पर लापरवाही बरतने के मामले में एक साल सात माह और जेल वार्डन को एक साल की साधारण कारावास की सजा के साथ एक-एक हजार जुर्माने की सजा दोनों को सुनाई है।

    मामला 15 अगस्त, 2019 के तहत फैसले का है जिसमें आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के जेल अधीक्षक जय गोपाल लोदटा ने नाहन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि बलात्कार की सजा काट रहे आरोपी कैदी मुकेश कुमार जोकि जेल वार्डन सचिन की कस्टडी में इलाज के लिए नाहन हॉस्पिटल के लिए भेजा गया था। जेल वार्डन सचिन की कस्टडी से आरोपी कैदी फरार हो गया।

    पुलिस ने मामला धारा 224 आईपीसी के तहत दर्ज करते हुए तत्त्परता से कार्य करते हुए फरार कैदी को मात्र चार दिनों के भीतर से ही पंजाब के जालंधर के नवाशहर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

    वहीं इस दौरान जेल वार्डन से भी गहन पूछताछ की गई, जिसमें जेल वार्डन की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई कि उसकी लापरवाही से कैदी कस्टडी से फरार हुआ।

    सहायक जिला न्यायवादी अमरीक सिंह ने बताया कि कैदी के फरार होने के मामले में दोनों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई। वहीं गवाहों के बयान तथा ट्रायल के बाद शनिवार को इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नाहन गीतिका कपिला की अदालत ने कैदी मुकेश को एक साल सात माह की साधारण कारावास तथा एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

    वहीं इसी मामले में जेल वार्डन सचिन को एक साल के साधारण कारावास के साथ एक हजार जुर्माने की सजा भुगतनी होगी। उन्होंने बताया कि बलात्कार के आरोप में कैदी मुकेश पहले से ही 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा भुगत रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.